Home

Saturday, 8 October 2016

Amazing Facts Of Giant Flower Of The World - Rafflesia ( दुनिया के विशालकाय फूल रेफ्लेसिया के बारे मे रोचक तथ्य)


 दुनिया के विशालकाय फूल रेफ्लेसिया    

Flower and buds of Rafflesia arnoldii 


       मुख्यतः मलेशिया एंव इंडोनेशिया में पाया जाने वाला, रेफ्लेसिया एक आश्चर्यजनक  परजीवी पौधा है,जिसका फूल वनस्पति जगत के सभी पौंधों के फूलों से विशालकाय फूल है .यह दक्षिण-पुर्वी एसिया,  इंडोनेसिया, मलेशिया, सुमात्रा, जावा, थाईलैंड,
बोर्नियो और फिलीपींस के वर्षावनों में
पाया जाता है।

         इस की खोज सर्वप्रथम 1791 - 1794 के मध्य  Louis Deschamps के द्वारा माना जाता है . परंतु  इस की खोज के बारे मे सबसे पहले 1803 इंडोनेशिया के वर्षा वनों में रिकार्ड किया गया, जब सर्वप्रथम डाक्टर जोसेफ  अर्नाल्ड ( Dr. Josheph Arnold) के एक स्थानीय गाइड ने इसे देखा। इसका नामकरण उसी खोजी दल के नेता सर थॉमस स्टैमफोर्ड रेफ्लस ( Sir Thomas Stamford Raffles ) के नाम पर हुआ। अब तक इसकी 30 प्रजातियां खोजी जा चुकी है। जिनमें से 4 का नामकरण स्पष्ट रुप से नहीं हुआ है।

      तो  आईये हम Rafflesia विशालकाय पुष्प के महत्वपूर्ण विशेषताओ से परिचित होते है.

1.  रेफ्लेसिया प्रजाति के सबसे बडे फूल ( Rafflesia arnoldii) लगभग 1 मीटर व्यास का होता और इसका वजन 7-11 किलोग्राम तक हो सकता है। इसकी सबसे छोटी प्रजाति (Rafflesia baletai )  20 सेमी व्यास की पाई गई है।
2. Rafflesia के सभी प्रजातियों में फूल
की त्वचा छूने में मांस की तरह प्रतीत होती है और इसके फूल से सड़े मांस की बदबू आती है जिससे कुछ विशेष कीट पतंग इसकी ओर आकृष्ट होते हैं।

3. इसका जन्म किसी संक्रमित पेड़ की जड़ से होता है। पहले एक गाँठ सी बनती है और जब यह बड़ी होकर एक बंदगोभी के आकार की हो जाती है तब चार दिनों के अंदर इसकी पंखुड़ियाँ खुल जाती हैं और पूरा फूल आकार ले लेता है।

4. इस पौधे में केवल फूल ही एक ऐसा भाग है जो जमीन के ऊपर रहता है शेष
सब भाग कवक जाल की भांति पतले-पतले होते हैं और जमीन के अन्दर ही धागों के रूप में फैले रहते हैं। यह दूसरे पौधे की जड़ों से भोजन चूसते हैं।

5. रेफ्लेशिया अर्नोल्डी पौधे पैरेसाइट
होते हैं और ज्यादातर टेट्रास्टिग्मा
जीनस के वाईन के पौधों पर बढ़ते हैं। जब तक इनके फूल न खिलें, यह पौधे अदृश्य होते हैं, क्योंकि न तो इसका तना होता है और न ही पत्तियां। हां, इस
पौधे की जड़ें ज़रूर होती हैं, लेकिन वो
भी वाईन के टिशू में काफी गहराई में
होती हैं।

6.  रेफ्लेशिया पौधे की मौजूदगी तभी पता चलती है, जब वाईन पर इसकी कली आती है।

7. इस कली को खिलने में नौ से बारह महीने का समय लगता है। बस, इस दौरान ही रेफ्लेशिया की मौजूदगी मालूम की जा सकती है। इस फूल की एक और रोचक बात यह है कि इसकी कली फूल बनने के पहले एक बड़े पत्तागोभी के आकार में बढ़ती है।

8.  रेफ्लेशिया के फूल बारिश के मौसम में रात के समय खिलते हैं।

9. रेफ्लेशिया फूल से सड़े मांस की दुर्गंध आती है, इसीलिए इसे कोर्पस् (लाश) फ्लावर या मीट (मांस) फ्लावर भी कहा जाता है.

10.  रेफ्लेशिया के फूल लाल रंग के होते हैं। फूल की पांच पंखुड़ियां चमकीली और धब्बेदार होती हैं।

11. रेफ्लेशिया का फूल बीच में से कुएं की तरह होता है। इस कुएं में एक उभरी हुई सेंट्रल डिस्क होती है, जिस पर वर्टिकली कई कांटें लगे होते हैं।

12. रेफ्लेशिया का फूल केवल 5-7 दिनों तक ही खिला रहता है, इसके
बाद ये काला पड़कर सड़ने लगता है।

13. ये फूल युनिसेक्शुअल होते हैं यानी नर और मादा फूल अलग-अलग होते हैं, इसलिए ये फूल पोलिनेशन के लिए दूसरे जीवों पर निर्भर होता है। रेफ्लेशिया फूल की दुर्गंध इस पौधे का एडेप्टेशन है। इस गंध से कीड़े-
मकोड़े आकर्षित होते हैं, जो फूल के
पोलीनेशन में सहायक होते हैं।

14 . यह फूल काफी दुर्लभ है और लुप्त होने की कगार पर है।

15. रेफ्लेसिया (Rafflesia arnoldii or Puspa langka) इंडोनेसिया (Indonesia) के राष्ट्रीय फूलों ( National Flowers) मे सम्मिल है.

16. रेफ्लेसिया प्रजाति के निम्न प्रजातिओ -  Rafflesia arnoldii, Rafflesia aurantia, Rafflesia azlanii, Rafflesia baletei, Rafflesia bengkuluensis, Rafflesia cantleyi,
Rafflesia consueloae,  Rafflesia gadutensis,  Rafflesia hasseltii, Rafflesia keithii, Rafflesia kerrii, Rafflesia leonardi, Rafflesia lobata, Rafflesia manillana, Rafflesia micropylora, Rafflesia mira,
Rafflesia patma, Rafflesia philippensis, Rafflesia pricei,  Rafflesia rochussenii, Rafflesia schadenbergiana, Rafflesia speciosa, Rafflesia tengku-adlinii, Rafflesia tuan-mudae,Rafflesia verrucosa आदि की वेरिफाइड स्पिसीजस है .
      जबकि  Rafflesia borneensis, Rafflesia ciliata,Rafflesia titan Rafflesia witkampii, Unverified species है.



No comments:

Post a Comment

A.P.J. ABDUL KALAM THOUGHT.... IN HINDI

डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम की चन्द लाईनें जो हमे जीवन में हमेशा याद रखनी चाहिए। और हो सके तो उसे अमल भी करना चाहिये। ---------------------------...